आपका सपना है, विदेश जाकर काम करना या घूमना, यह सपना तभी पूरा हो सकता है जब आपका पासपोर्ट बना हुआ होगा पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है खुद से ऑनलाइन आप अप्लाई कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए Online अप्लाई करने के बाद आपको Passport ऑफिस पर जाना होता है वहां जाने के बाद आपको अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होता है उसके बाद थाने में भी आपके दस्तावेजों का सत्यापन करवाया जाता है उसके बाद डाकघर द्वारा आपका पासपोर्ट आपके पते पर पहुंचा दिया जाता है।
Passport Ke Liye Online Apply Kaise Karen तथा पासपोर्ट बनवाने के लिए क्या – क्या दस्तावेज चाहिए यह सभी जानकारी आप इस लेख में पढ़ सकते हैं।
Passport Ke Liye Online Apply Kaise Karen – Overview
| Article Name | Passport Ke Liye Online Apply Kaise Karen |
| Passport को हिंदी में क्या कहते हैं ? | Passport को हिंदी में “पासपोर्ट” ही कहा जाता है। |
| Passport की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं ? | https://www.passportindia.gov.in |
| Article Last Update | 27 नवंबर 2025 |
Passport के लिए जरुरी दस्तावेज कौन से हैं ?
पासपोर्ट बनवाने के लिए आपका आधार कार्ड होना चाहिए,
आपका पैन कार्ड होना चाहिए पहचान पत्र होना चाहिए
तथा ड्राइविंग लाइसेंस भी बना हुआ होना चाहिए
और आपके 10वि कक्षा की मार्कशीट भी होनी चाहिए यह सब होने पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है लेकिन आपने पढाई नहीं की है तो भी आप पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं अप्लाई करने का तरीका पढ़िए।
Passport Ke Liye Online Apply Kaise Karen
पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए गूगल पर जाकर Passport Seva लिखकर सर्च करें और वेबसाइट को क्लिक करके ओपन कर लें
वेबसाइट पर आने के बाद सबसे पहले register के बटन पर क्लिक करें उसके बाद Passport Office पर क्लिक करें
अब अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का चयन करें, उसके बाद अपना नाम लिखे और ईमेल आईडी को लिखे और लॉगिन आईडी पर क्लिक करें
और पासवर्ड को लिखे उसके बाद Sign up पर क्लिक करें उसके बाद आपके ईमेल पर otp आएगा उसे दर्ज कर दें आपका अकाउंट बन जाएगा अब Back to Login बटन पर क्लिक करें,
उसके बाद आप Fresh Passport पर क्लिक करें उसके बाद Skip For Now पर क्लिक करें
अब आपको पासपोर्ट के फॉर्म को भरना है सबसे पहले आपको पासपोर्ट टाइप को सेलेक्ट करना है
applicaint details दर्ज करनी है जैसे की नाम आधार नंबर पता आदि उसके बाद Family details को दर्ज करना है जैसे की आपके माता पिता का नाम
उसके बाद Address Details को दर्ज करना है उसके बाद आप Emergency Number को लिखे उसके बाद अन्य जानकारी भरकर Payment का भुगतान करें आपका पासपोर्ट के लिए अप्लाई हो जाएगा ,
Passport के लिए अप्लाई करने के बाद क्या करना हैं ?
पासपोर्ट में अप्लाई करने के बाद आपको पासपोर्ट की अप्लाई स्लिप को डाउनलोड कर लेना है इस स्लिप पर आपको पासपोर्ट ऑफिस जाने की तिथि तथा समय मिलेगा आपको वह जाना है उसके बाद आपको पासपोर्ट ऑफिस पर समय पर जाकर दस्तावेज का सत्यापन करवाना हैं,
पासपोर्ट ऑफिस कौन कौन से दस्तावेज लेकर जाना होगा ?
पासपोर्ट ऑफिस में आपके आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस और मार्कशीट को चेक क्या जाता है और यह सभी दस्तावेज को आप अवश्य साथ में लेकर जाए,
पासपोर्ट ऑफिस के बाद क्या होगा ?
यदि आपका पासपोर्ट ऑफिस पर सफलतापूर्वक सत्यापन हो जाता है उसके बाद आपको आपके नजदीकी थाने बुलाया जाएगा वह जाकर आपको अपने दस्तावेज का सत्यापन करवाना है, उसके बाद आपका पासपोर्ट बन जाएगा और आपको आपके घर पर प्राप्त हो जाएगा,
निष्कर्ष
पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए 1500 रूपए की फीस लगती हैं आप जब भी अप्लाई करें सही से अप्लाई करें उसके बाद अपना पासपोर्ट ऑफिस में जाकर दस्तावेज का सत्यापन करवा लें फिर आपको अपने थाने में भी सत्यापन करवा लेना है और आपका अब पासपोर्ट बन जाएगा,
FAQS – Passport Ke Liye Online Apply Kaise Karen
आगे यहाँ पर पासपोर्ट से जुड़े जरुरी सवालों के जवाब लिखे हैं इसको भी आप पढ़ सकते हैं,
प्रश्न 1 : Passport बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?
उत्तर: पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड दसवीं कक्षा या 12वीं कक्षा की मार्कशीट ड्राइविंग लाइसेंस जन्म तिथि प्रमाण पत्र पहचान पत्र यह सभी दस्तावेज चाहिए।
प्रश्न 2 : Passport बनने में कितने दिन का समय लगता हैं ?
उत्तर: पासपोर्ट को बनने में 15 से 25 दिन का समय लगता है तत्काल में बनवाने पर जल्दी बन जाता है।
प्रश्न 3 : Passport बनवाने में कितना खर्च आता हैं ?
उत्तर: पासपोर्ट को आवेदन करने में मात्र ₹1500 की फीस लगती है लेकिन आप जन सेवा केंद्र से पासपोर्ट को बनवाने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अधिक फीस देनी होगी तथा साथ में जब आप पासपोर्ट ऑफिस जाते हैं तब आने-जाने में तथा थाने से भी वेरिफिकेशन होता है वहां जाने में आपका अलग से पैसे खर्च होते हैं तो टोटल ₹5000 तक पासपोर्ट बनवाने में लग सकते हैं।
प्रश्न 4 : जब Passport आवेदन करने के बाद Date पर जाते है तो क्या होता हैं ?
उत्तर: जब पासपोर्ट आवेदन करने के बाद आपको पासपोर्ट ऑफिस बुलाया जाता है वहां पर जाकर आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाता है आपके साथ में आधार कार्ड पैन कार्ड पहचान पत्र आदि दस्तावेज लेकर जाना होता है।








