आप अपना राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखना चाहते है तो इस लेख को पढ़िए यहाँ पर Ration Card List Me Naam Kaise Check Kare यही बताया हैं, राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको अपने राज्य के पोर्टल पर जाना है और जिले का नाम टाउन का नाम तथा अन्य जानकारी को दर्ज करना है उसके बाद आप आसानी से अपने गांव की राशन सूची में नाम देख सकेंगे चलिए विस्तार से जानते हैं,
Read More : Janani Suraksha Yojana 2026 1400 सीधे बैंक खाते में महिलाओ के लिए शानदार योजना
Ration Card List Me Naam Kaise Check Kare – Overview
| Article Name | Ration Card List Me Naam Kaise Check Kare |
| Ration Card की आधिकारिक वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in/ |
| Ration Card कितने प्रकार के होते हैं | 3 प्रकार |
| Article Last Update | 28 नवंबर 2025 |
Ration Card List Me Naam Kaise Check Kare
राशन कार्ड की सूची में नाम देखने के लिए आपको सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना है और फॉलो करना हैं,

पहले आपको अपने मोबाइल में या कंप्यूटर में गूगल पर जाना है Chrome पर भी जा सकते हैं यहाँ पर आने के बाद आपको NFSA लिखकर सर्च करना है यह सरकारी की खाद्य वेबसाइट हैं, इस वेबसाइट को सर्च करने के बाद क्लिक करके ओपन कर लेना हैं,

वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको इस तरह से भारत के सभी राज्य के नाम दिखाई देंगे आपको सभी नाम को पढ़ना है और आप जिस राज्य से है उस राज्य के नाम पर क्लिक करना हैं,

जब आप अपने राज्य के नाम पर क्लिक करेंगे तो आपके राज्य का राशन कार्ड का पोर्टल खुल जाएगा आप तुरंत अपने राज्य के पोर्टल पर आ जाएंगे यहाँ पर आने के बाद आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची लिखा हुआ मिलेगा यही राशन सूची में नाम देखना का लिंक है आपको इसपर क्लिक करना हैं,

राशन कार्ड की पात्रता सूची पर क्लिक करने के बाद आपके राज्य में जितने जिले है सभी के नाम दिखाई देंगे आपको अपने जिले के नाम को ढूढ़ना है और उसपर क्लिक करना हैं,

जिले के नाम पर क्लिक करने के बाद आपके जिले में जितने टाउन है उनके सभी के नाम दिखाई देंगे आपको अपने गांव या शहर का नाम टाउन से सेलेक्ट करना हैं,

इसके बाद आपको दूकानदार का नाम दिखाई देगा जो राशन डीलर होता है जो राशन देता है आपके गांव का जो राशन देने वाला दुकनदार है आप उसके नाम को पढ़े और आगे संख्या पर क्लिक करें,

अब आपके गांव की पूरी सूची खुल जाएगी इस सूची में उन सभी के नाम लिखे होंगे जिसका राशन कार्ड बना हुआ है यदि आपका राशन कार्ड बन गया है और आपका सूची में नाम है तो अब आप इस लिस्ट में पढ़ सकते हैं, इस तरह से आप अपने राशन कार्ड की सूची में नाम देख सकते हैं,
राशन कार्ड की सूची में नाम देखने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?
यदि आप सूची में नाम देखना चाहते है तब किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी आप बिना किसी दस्तावेज के आसानी से नाम को देख सकते हैं लेकिन आप सीधे अपने आधार कार्ड की मदद से यह पता कर सकते हैं आपका राशन कार्ड बना है या नहीं और आपके राशन कार्ड की लिस्ट में नाम जुड़ा है या नहीं इसके लिए
मेरा राशन एप्लीकेशन प्ले स्टोर से आपको डाउनलोड करना होगा उसके बाद आपको अपने आधार नंबर को लिखना होगा आधार से जो नंबर लिंक है उसपर otp आएगा उसे दर्ज करना है उसके बाद आपके सामने सीधे राशन कार्ड प्रस्तुत होगा आप यहाँ पर देख सकते है आपका नाम राशन कार्ड में लिखा है या नहीं यह सबसे आसान तरीका और रियल तरीका हैं,
निष्कर्ष
राशन कार्ड की सूची में अपना नाम कैसे देखे यह जानकारी इस लेख में मैंने बताई है आपने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा है तो आपको समझ आ गया होगा सूची में नाम देखने के लिए आपको अपने जिले का नाम पता होना चाहिए और आपके टाउन का नाम भी आपको पता होना चाहिए और आपके शहर के दुकनदार जो आपको रातीं देता है उसका भी नाम पता होना चाहिए उसके बाद ही आप अपनी सूची में नाम देख सकते हैं, इस लेख को पढ़ने के बाद राशन कार्ड की सूची में नाम देखने में कोई समस्या आती है तो आप कमेंट में लिखकर पूछ सकते हैं,
FAQS – Ration Card से जुड़े जरुरी सवाल जवाब
राशन कार्ड से सम्बंधित यहाँ पर प्रश्न उत्तर लिखे हैं आप इसको भी जरूर पढ़ें,
प्रश्न 1 : राशन कार्ड की सूची में नाम कब जुड़ता हैं ?
उत्तर: जब आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर देते हैं तथा आपके दस्तावेज वेरीफाई हो जाते हैं और आपका राशन कार्ड सरकारी अधिकारियों के द्वारा बना दिया जाता है उसके बाद आपका नाम राशन कार्ड की सूची में जुड़ता है।
प्रश्न 2 : राशन कार्ड कौन बनवा सकता हैं ?
उत्तर: राशन कार्ड वह व्यक्ति बनवा सकता है जो विवाहित है जिसके आधार कार्ड जन्मतिथि प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र बिजली बिल आदि दस्तावेज उपलब्ध हैं और जो भारत का नागरिक है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
प्रश्न 3 : राशन कार्ड कितने दिन में बन जाता हैं ?
उत्तर: नए राशन कार्ड आवेदन करने के बाद बनने में एक महीने तक का समय लग जाता है।
प्रश्न 4 : राशन कार्ड को बनवाने में कितने रूपए लगते हैं ?
उत्तर: राशन कार्ड को यदि आप स्वयं आवेदन करते हैं तब कोई शुल्क नहीं देना होता है लेकिन जन सेवा केंद्र से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तब ₹50 से लेकर ₹100 तक जन सेवा केंद्र वाले आपसे चार्ज कर सकते हैं।









