---Advertisement---

Bank Of Baroda Mobile Number Change Kaise Kare बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?

By Mohib Raza

Published on:

Follow Us
bank of baroda mobile number change kaise kare
---Advertisement---

Bank Of Baroda Mobile Number Change Kaise Kare: यदि आपका अकाउंट बैंक ऑफ़ बरोदा में खुला हुआ है लेकिन आपका मोबाइल नंबर लगा हुआ नहीं है आपके परिवार में किसी का नंबर लगा हुआ हैं या आपका नंबर जो पहले लगा हुआ था उसको आप चेंज करना चाहते है तो आपको बैंक में जाकर एप्लीकेशन लिखकर देना पढ़ेगा और अप्लाई करना होगा उसके बाद आपका नया नंबर लिंक क्या जाएगा अगर आप Bank Of Baroda Mobile Number Change Kaise Kare यह विस्तार से जानना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़िए।

Bank Of Baroda Mobile Number Change – Overview

आर्टिकल का नाम Bank Of Baroda Mobile Number Change Kaise Kare बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?
बैंक का नाम Bank Of Baroda
Bank Of Baroda सरकारी बैंक हैं या प्राइवेट सरकारी
Bank Of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofbaroda.bank.in
आर्टिकल लास्ट अपडेट 10/12/2025

Bank Of Baroda Mobile Number Change Kaise Kare बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?

खाते से बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए या पहले जो नंबर लगा हुआ है उसको चेंज करने के लिए आपको बैंक जाना होगा बैंक में जाकर मोबाइल नंबर चेंज फॉर्म लेना है और उसको भरना है तथा एक ब्लेंक पेज पर एप्लीकेशन लिखना है और आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा पासबुक की फोटो कॉपी साथ में बैंक में जमा करना है इसके बाद आपका मोबाइल नंबर चेंज हो जाएगा, बैंक में मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए एप्लीकेशन लिखना आपको नहीं आता है तो आप यहाँ पढ़ें,

Bank Of Baroda मोबाइल नंबर चेंज एप्लीकेशन

सेवा में – सबसे पहले ऊपर पेज पर आपको सेवा में लिखना हैं,
शाखा प्रबंधक – दूसरी लाइन में नीचे शाखा प्रबंधक लिखना हैं,
बैंक ऑफ बड़ौदा, [आपकी शाखा का नाम] यहाँ पहले आप बैंक का नाम बैंक ऑफ बड़ौदा लिखे तथा शाखा का नाम जिस शहर में या गांव में बैंक है उसका नाम लिखना हैं,

विषय: मोबाइल नंबर बदलने हेतु आवेदन

उसके बाद आपको एक लाइन में विषय बताना हैं की क्यों एप्लीकेशन को आप लिख रहें हैं, जैसे ऊपर लाइन आप देख सकते हैं,

महोदय , अब आपको शार्ट में एक लाइन में महोदय लिखना हैं,

यहाँ पर आपको अपने एप्लीकेशन का विवरण देना है जैसे की आपको अपने खाते का संख्या बताना है उसके बाद आपको अपना पुराना मोबाइल नंबर लिखना है नया मोबाइल नंबर लिखना हैं क्यों चेंज करना है यह कारण भी लिखना है

उदाहण

सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक का ग्राहक हूँ। मेरा पुराना मोबाइल नंबर अब उपयोग में नहीं है, इसलिए कृपया मेरा मोबाइल नंबर बदलकर नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की कृपा करें। मेरा नया नंबर यह हैं 87XXXXXXXX,

पुराना मोबाइल नंबर: नीचे आपको पहले पुराना नंबर लिखना हैं
नया मोबाइल नंबर: उसके बाद आपको नया मोबाइल नंबर लिखना हैं
खाता संख्या: उसके बाद खाता संख्या लिखना है और IFSC कोड भी लिखना हैं,
नाम: आपको अपना नाम लिखना हैं
आधार कार्ड उसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर लिखना हैं,

कृपया मेरे खाते में नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की कृपा करें। इस लाइन को आप लिख सकते है या छोड़ भी सकते हैं,

धन्यवाद। फिर आपको इसको लिख देना हैं

भवदीय, आखिर में आपको अपना विवरण देना हैं,
नाम: अपना नाम लिखना हैं
हस्ताक्षर: आपको अपना हस्ताक्षर करना हैं
तारीख: आपको अपनी तारीख लिखना हैं,

सेवा में,
शाखा प्रबंधक
बैंक ऑफ बड़ौदा, [दिल्ली ]

विषय: मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन

महोदय ,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक का ग्राहक हूँ। मेरा पुराना मोबाइल नंबर 54XXXXXXXX अब उपयोग में नहीं है, इसलिए कृपया मेरा मोबाइल नंबर बदलकर नया 45XXXXXXXXXX मोबाइल नंबर अपडेट करने की कृपा करें।

पुराना मोबाइल नंबर: 54XXXXXXXX
नया मोबाइल नंबर: 45XXXXXXX
खाता संख्या: 45XXXXXXXXXX
नाम: मोनिश्का
आधार कार्ड: XXXX XXXX XXXX XXXX

धन्यवाद।

भवदीय,
नाम: मनीष
हस्ताक्षर: MOHNISH
तारीख: 10 / 12 / 2025

एप्लीकेशन लिखने के बाद

आप एप्लीकेशन को लिखने के बाद एक बार चेक कर ले इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज को साथ में मिलाना है जैसे की आधार कार्ड की फोटो कॉपी और आपके खाते की पासबुक की फोटो कॉपी उसके बाद आपको सभी कागज अपने बैंक में कर्मचारी के पास जमा कर देना हैं,

मोबाइल नंबर चेंज होने में कितना समय लगेगा ?

बैंक में सभी दस्तावेज तथा एप्लीकेशन लिखकर जमा करने के बाद आमतौर पर 4 से 6 घंटे का समय लगता हैं लेकिन कभी कभी 24 से 48 घंटे का समय लग जाता हैं, अगर आप Saturday को अप्लाई करेंगे तब आपका Monday तक मोबाइल नंबर अपडेट होगा ,

मोबाइल नंबर खाते से चेंज हुआ है या नहीं कैसे चेक करें ?

आपके खाते से मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं यह चेक करने के कई तरीके हैं,

आपका बैंक में जाकर पता कर सकते हैं

दूसरा तरीका आपको उस नंबर से 8468001111 इस नंबर पर कॉल करनी है जो आपने बैंक में लिंक करने के लिए दिया था अगर आपका नंबर लिंक हो गया है तो आपको तुरंत सन्देश प्राप्त होगा और आपके खाते में कितनी राशि है सन्देश में लिखा होगा,

अगर नंबर लिंक नहीं हुआ है तब आप 8468001111 इस नंबर पर कॉल नहीं कर सकेंगे,

जिस नंबर को आपने लिंक करने के लिए दिया था उस नंबर से आप फोनपे या गूगलेपे या paytm में अकाउंट बनाने की कोशिश करें और बैंक अकाउंट को add करें अगर add हो रहा है तो समझ लीजिए आपका मोबाइल नंबर लिंक हो गया हैं,

निष्कर्ष

बैंक ऑफ़ बड़ोदा में आप अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक नहीं कर सकते हैं लिंक करने के लिए या नया मोबाइल नंबर लगाने के लिए आपको बैंक जाना होता है और बही से आवेदन क्या जाता है आवेदन करने के बाद 24 से 48 घंटे में आपका मोबाइल नंबर उपडते हो जाता हैं , इस लेख में मैंने Bank Of Baroda Mobile Number Change Kaise Kare इसकी जानकारी दी है और आपको एप्लीकेशन भी लिखना होगा उसको भी लिखकर दिखा दिया है आप इसी तरह से आपने मोबाइल नंबर किसी भी बैंक में अपडेट करवा सकते हैं, यह लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यबाद कुछ पूछना हो तो कमेंट कर सकते हैं,

Read More : Passport Ke Liye Online Apply Kaise Karen

---Advertisement---

Leave a Comment