---Advertisement---

Aadhar Se Kitne Sim Chalu Hai Check Kare

By Mohib Raza

Published on:

Follow Us
Aadhar Se Kitne Sim Chalu Hai Check Kare
---Advertisement---

यदि आप यह जानना चाहते हैं आपके नाम पर कितने सिम चल रहे है, आपने अपने दोस्त को अपने नाम से सिम दिला दी थी, और परिवार में भी आपने अपने नाम से सिम लाकर दी थी, लेकिन अब आप नहीं जानते की आपके आधार कार्ड से कितने सिम आप खरीद चुके है, कितने सिम आपके नाम से चल रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए है इस आर्टिकल में Aadhar Se Kitne Sim Chalu Hai Check करने की जानकारी मिलेगी,

एक व्यक्ति एक आधार कार्ड से 9 सिम ही खरीद सकता हैं, अगर आपके पास पहले से सिम कार्ड मौजूद है और आप नयी सिम लेना चाहते हैं , पहले यह पता कर लें की आपके नाम पर कितने सिम सक्रिय हैं उसके बाद ही नया सिम ख़रीदे,

Aadhar Se Kitne Sim Chalu Hai Check Kare – Overview

Article NameAadhar Se Kitne Sim Chalu Hai Check Kare
Aadhar कार्ड को हिंदी में क्या कहते हैं आधार कार्ड ही कहते हैं
आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट Click Here
Article Last Update28 नवंबर 2025

Aadhar Se Kitne Sim Chalu Hai Check Kare

आपका आधार कार्ड से कितने सिम चालू है कितने सक्रिय हैं कितने सिम चल रहे हैं यह सभी जानकारी अब आप स्वयं पता कर सकते हैं आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है कैसे पता करना है यह जानने के लिए आप आगे के सभी स्टेप्स को पढ़िए।

पहले स्टेप में आपको अपने कंप्यूटर में या मोबाइल में गूगल पर आना है यहां आने के बाद sanchaar Saathi लिखकर सर्च करना है सरकार की sanchaar Saathi वेबसाइट सबसे ऊपर सर्च रिजल्ट में आपको दिखाई देगी इस वेबसाइट को क्लिक करके ओपन कर ले।

Sanchar Saathi  वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने यह वेबसाइट खुल जाएगी इस वेबसाइट पर आने के बाद बहुत से ऑप्शन देखने को मिलेंगे आपको यहाँ स्क्रॉल करके नीचे आना है और Know Mobile Connections In Your Name के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं,

Know Mobile Connections In Your Name पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगिन पेज दिखाई देगा इस पेज पर आने के बाद आपको यहाँ अपने उस मोबाइल नंबर को लिखना है जो आपके आधार कार्ड से लिया गया है और वर्तमान समय में सक्रीय हैं, मोबाइल नंबर लिखने के बाद आपको कॅप्टचा कोड भरना है उसके बाद Validate Captcha पर क्लिक करना है उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज कर देना हैं, OTP दर्ज करने के बाद आप Login पर क्लिक कर दें, आप वेबसाइट में लॉगिन हो जाएंगे,

वेबसाइट में लॉगिन होने के बाद जो भी मोबाइल नंबर आपका आधार कार्ड से सक्रिय हैं सभी की लिस्ट यहां आपको देखने के लिए मिल जाएगी इस तरह से जैसे फोटो में दिख रही है यहां पर सभी मोबाइल नंबर के स्टार्टिंग के तथा आखिरी के नंबर देखने के लिए मिलेंगे जो नंबर आपका है वह आप यहां से पता कर सकते हैं और जिस नंबर को आप बंद करना चाहते हैं इस्तेमाल नहीं करते हैं उसके लिए आपको खाली box को tick करना है तथा note my number या not required पर क्लिक कर देना है और आगे आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी उसको लिखकर सबमिट कर देना है। उसके बाद आपका यह नंबर बंद हो जाएगा।

क्या संचार साथी पोर्टल सुरक्षित है

जी हां संचार साथी पोर्टल 100% सुरक्षित है यहां पर आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके यह पता लगा सकते हैं कि आपका नाम पर या जो नंबर आपने दर्ज किया है उसे नंबर से रिलेटेड कौन-कौन से मोबाइल सिम सक्रिय हैं तथा आप संचार साथी के माध्यम से सिम को बंद करने के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं।

सिम खो जाने के बाद क्या करें

किसी कारण बस आपकी सिम खो जाती है तो सबसे पहले इस सिम सर्विस कस्टमर को कांटेक्ट करें और ब्लॉक करने के लिए अनुरोध करें जैसे कि आपकी जिओ कंपनी की सिम है, तो आप जिओ कस्टमर को संपर्क करें यदि आपकी एयरटेल कंपनी की सिम है, तो आप एयरटेल कस्टमर को संपर्क करें तथा उनसे कहीं सिम हमारे को चुकी है तथा उन्हें अपना नंबर बताएं, उसके बाद आधार नंबर बताएं वहां से वह आपकी सिम को तुरंत ब्लॉक कर देंगे, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी सिम का गलत इस्तेमाल न कर सके उसके बाद आप नया सिम खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष

आपका आधार कार्ड से कितने सिम चालू हैं यह आप ऑनलाइन संचार साथी के माध्यम से पता कर सकते हैं आपका आधार कार्ड से कितने सिम चालू है यह पता करने के लिए आपको आधार कार्ड की भी आवश्यकता नहीं होगी आप सिर्फ अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पता कर सकते हैं इस आर्टिकल में आधार से कितने सिम चालू है चेक करने का तरीका बता दिया है आपने आर्टिकल शुरू से अंत तक पढ़ा है तो आपको समझ आ गया होगा यदि कोई सवाल आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Read More : Phonepe Kaise Chalu Kare 2 मिनट में जाने पुरे जानकारी

FAQS – Aadhar से जुड़े जरुरी सवाल जवाब

आधार कार्ड से जुड़े यहाँ पर जरुरी सवालों के जवाब लिखे हैं आप इनको भी जरूर पढ़ें,

प्रश्न 1 : आधार कार्ड की शुरुआत कब हुई थी ?

उत्तर: आधार कार्ड की शुरुआत 28 जनवरी 2009 में हुई थी।

प्रश्न 2 : आधार कार्ड किस उम्र में बनवा सकते हैं ?

उत्तर: आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 5 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु की सीमा निर्धारित नहीं की गई है किसी भी आयु के हैं आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

प्रश्न 3 : एक आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड ले सकते हैं ?

उत्तर: एक आधार कार्ड से एक व्यक्ति अधिकतम 9 सिम ले सकता है तथा चला सकता है।

प्रश्न 4 : आधार कार्ड के बिना क्या सिम ले सकते हैं ?

उत्तर: नहीं बिना आधार कार्ड के सिम आप नहीं ले सकते हैं यदि कोई आपके बिना आधार कार्ड के सिम दे रहा है तो समझ जाइए कि वह अवैध काम कर रहा है।

---Advertisement---

Leave a Comment