Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: नीतीश सरकार की बड़ी सौगात। ₹1,41,000 महिलाओं के खाते में पहुंची राशि! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दोनों उप मुख्यंत्रियों के साथ महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण की राशि महिलाओं के खातों में भेजी!
इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया! इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के ₹1,41,000 महिलाओं के बैंक खाते में रु10 ₹10 हजार की राशि ट्रांसफर की गई!
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
इससे पहले 26 सितंबर को योजना के पहले चरण में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था! अब इस तरह अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही हैं! महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान!
सिलाई बुनाई से लेकर कारोबार तक सफलता की कहानी! समारोह में उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने लाभ पाने वाली महिलाओं से बातचीत की और उनसे पूछा कि उन्हें मिली राशि से उन्होंने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं!
सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दे रही आर्थिक मदद
अधिकतर महिलाओं ने बताया! कि उन्होंने इस पैसे से सिलाई, बुनाई, किराना, दुकान, पशुपालन, कृषि कार्य और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं! कई महिलाओं ने कहा कि इस राशि से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी भी संभाल पा रही है!
उप विकास आयुक्त ने महिलाओं की मेहनत और हौसले की सराहना की! उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाएं और दूसरी महिलाओं को भी रोजगार के लिए प्रेरित करें! उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर बनकर महिलाएं समाज के लिए एक मिसाल पेश कर रही हैं!
इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा! कि आने वाले चुनावों में वे जागरूक होकर मतदान करें! ताकि अपनी भागीदारी से लोकतंत्र को और मजबूत बना सके। कार्यक्रम में जिला जनसपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा जीविका के जिला परियोजन प्रबंधक मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे! यह एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम था जिसका सीधा प्रसारण जिले के सभी 23 प्रखंडों में किया गया!
महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर
जिले से लगभग 2,40,895 जीविका दीदियों और 14,378 अन्य महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया! महिला सशक्तिकरण की ओर बिहार का मजबूत कदम! मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का यह दूसरा चरण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है!
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सिर्फ आर्थिक सहायता देना ही नहीं बल्कि उन्हें रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है! सरकार चाहती है कि महिलाएं छोटे-छोटे कारोबार शुरू करें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारे! राज्य सरकार का मानना है कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो समाज और राज्य दोनों का विकास तेजी से होगा!
यह भी देखें: https://allsarkarischeme.com/pm-mudra-loan-yojana/